Tuesday, October 20th, 2026

सीएम डेशबोर्ड के जरिए CM हेल्पलाईन पर आने वाली शिकायतों की निगरानी

भोपाल
सीएम हेल्पलाईन पर आने वाली शिकायतों की निगरानी अब सीएम डेशबोर्ड के जरिए की जाएगी। शिकायतों की विभागवार, जिलावार निगरानी होगी और उसी हिसाब से अफसरों को निर्देशित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों की लाग इन आईडी में डिपार्टमेंट डेशबोर्ड पर मॉनीटरिंग की नई सुविधाएं शुरू की गई है। इसमें अबक विभागवार और जिलावार शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली जा सकेगी।

डैशबोर्ड से यह भी वन क्लिक पर पता चल जाएगा कि जिलेवार कितनी शिकायतेें लंबित है। इनका डाटा भी डाउनलोड किया जा सकेगा।  समाधान आॅनलाइन कार्यक्रम में चयनित प्रकरणों को देखने और निराकरण दर्ज करने की सुविधा भी शुरु हो गई है। इससे लक्ष्य बनाकर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। किसी विभाग या किसी क्षेत्र विशेष की समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।

डैशबोर्ड के जरिए विभागवार समीक्षा भी की जा सकेगी। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को निर्देश दिए है कि अब 181 पर आने वाली शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के लिए इन नई सुविधाओं का उपयोग करे और विभागों की समीक्षा करे तथा मानीटरिंग कर शिकायतों के समयसीमा के भीतर निराकरण करवाना सुनिश्चित करे।

 

Source : Agency

पाठको की राय